एक्सपोजर टू वोकेशनल एजुकेशन 🏫👨‍🎓

                  वोकेशनल टूर रिपोर्ट

 

स्थान: सहजपुर आईटीआई, गवर्नमेंट कॉलेज, अलवर।

तारीख: 25/02/2025

आयोजक:  राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बगड़ राजपूत।




परिचय:–

दिनांक __25/02/2025__ को हमारे विद्यालय  के कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए सहजपुर आईटीआई, गवर्नमेंट कॉलेज अलवर का वोकेशनल टूर आयोजित किया गया। इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य  छात्रों को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों की कार्यप्रणाली से अवगत कराना था ताकि वे तकनीकी शिक्षा की वास्तविक परिस्थितियों को समझ सकें। यह भ्रमण विद्यार्थियों को व्यावसायिक और तकनीकी ज्ञान प्रदान करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।



मुख्य गतिविधियाँ और जानकारी:


1. इलेक्ट्रिकल ट्रेड:


विद्युत सर्किट की वायरिंग, मीटर इंस्टॉलेशन, कंट्रोल पैनल्स की संरचना।

विद्यार्थियों को घरेलू और औद्योगिक वायरिंग में अंतर बताया गया।

बिजली से संबंधित सुरक्षा उपाय जैसे अर्थिंग, MCB, ELCB का उपयोग समझाया गया।




2. फिटर ट्रेड:


फ़इलिंग, ड्रिलिंग, टैपिंग, चैकिंग वर्क के लाइव डेमो दिखाए गए।

लोहे की प्लेटों को जोड़ने, नापने और सही साइज में काटने के उपकरण दिखाए गए।

वर्कशॉप में फिटिंग टेबल, वाइज़, कैलिपर, ड्रिल मशीन आदि की जानकारी दी गई।



3. वेल्डिंग ट्रेड:


गैस वेल्डिंग, आर्क वेल्डिंग की प्रक्रिया का अवलोकन।

सुरक्षा गियर जैसे वेल्डिंग हेलमेट, ग्लव्स आदि का सही प्रयोग बताया गया।




4. मोटर मैकेनिक (MMV):


टू-व्हीलर व फोर-व्हीलर इंजन की ओपनिंग, सर्विसिंग, पार्ट्स की जानकारी।

गाड़ियों की वायरिंग, बैटरी सिस्टम, और स्टार्टिंग मैकेनिज्म पर डेमो।



5. मशीनिस्ट और टर्नर ट्रेड:


लेथ मशीन, ग्राइंडर, मिलिंग मशीन आदि का परिचय।

स्टील/मेटल को मनचाहे आकार में काटने और घिसने की विधि बताई गई।



प्रशिक्षकों का मार्गदर्शन:


प्रत्येक ट्रेड के अनुभवी प्रशिक्षकों ने बच्चों के सवालों के उत्तर दिए और उन्हें प्रेरित किया कि वो तकनीकी शिक्षा को अपनाकर स्वरोजगार या सरकारी/निजी क्षेत्र में अवसर पा सकते हैं।


लाभ और अनुभव:

छात्रों को प्रैक्टिकल जानकारी और उपकरणों के सीधे प्रयोग की समझ मिली।

इंडस्ट्री में उपयोग होने वाली तकनीकों की जानकारी से करियर के नए विकल्पों की पहचान हुई।

सुरक्षा नियमों की गहन जानकारी से कार्यस्थल पर सावधानी बरतने का महत्व समझ में आया।




निष्कर्ष:

यह वोकेशनल टूर न सिर्फ जानकारीवर्धक रहा बल्कि छात्रों को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा भी मिली। तकनीकी शिक्षा से रोजगार के अनेकों रास्ते खुलते हैं, यह भ्रमण उसी दिशा में एक मजबूत कदम रहा।

Comments

Popular posts from this blog

🌿 हरियालो राजस्थान अभियान – "एक पेड़ माँ के नाम" 🌿🍀🌾

प्रखर राजस्थान 2.0

स्वतंत्रता दिवस -2025🇮🇳🇮🇳