गणतंत्र दिवस समारोह - 2025 🇨🇮🇮🇳

 विषय: 76वाँ गणतंत्र दिवस समारोह

स्थान: राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बगड़ राजपूत।

तिथि: 26 जनवरी 2025




परिचय:

इस वर्ष, 26 जनवरी 2025 को हमारे विद्यालय  राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ,बगड़ राजपूत  में 76वाँ गणतंत्र दिवस समारोह बड़े ही धूमधाम और गरिमा के साथ मनाया गया।



समारोह की शुरुआत:

समारोह का शुभारंभ प्रातः 8:00 बजे हुआ। विद्यालय प्रांगण को रंग-बिरंगे झंडों, फूलों , रंगोलियों और पोस्टरों से सजाया गया था। कार्यक्रम में गांव के सरपंच साहब  मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही, भूतपूर्व सरपंच, विद्यालय के SMC/SDMC सदस्य, अन्य गणमान्य अतिथियों एवं ग्रामवासियों की  गरिमामयी उपस्थिति रही।सभी शिक्षकगण, शिक्षिकाएँ एवं विद्यार्थीगण भी पूरे उत्साह के साथ समारोह में सम्मिलित हुए। विद्यालय के स्टाफ साथियों द्वारा सभी अतिथि गणों का स्वागत एवं सत्कार किया गया ।



ध्वजारोहण और राष्ट्रगान:

सबसे पहले प्रधानाचार्य महोदय एवं मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया गया। जैसे ही तिरंगा फहराया गया, सभी ने मिलकर पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रीय गान 'जन गण मन' का गायन किया। वातावरण देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो गया।


परेड प्रदर्शन:

ध्वजारोहण के पश्चात विद्यालय के भूतपूर्व P.T.l. श्री पुनिया राम हाड़ा जी के नेतृत्व में एनसीसी कैडेट्स, स्काउट गाइड्स एवं अन्य छात्र समूहों द्वारा आकर्षक परेड प्रस्तुत की गई। विद्यार्थियों ने अनुशासन और तालमेल का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे सभी दर्शकों ने खूब सराहा।




सांस्कृतिक कार्यक्रम:

इसके पश्चात रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आरंभ हुए। छात्रों ने देशभक्ति गीतों, नृत्यों, कविताओं और लघु नाटकों के माध्यम से भारत की विविधता, एकता और सांस्कृतिक समृद्धि को मंच पर प्रस्तुत किया।





छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना और देशभक्ति नृत्य ने मंच की शोभा बढ़ाई।



प्रधानाचार्य का संदेश:

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य जी एवं मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने गणतंत्र दिवस के महत्व को समझाते हुए संविधान द्वारा मिले अधिकारों और कर्तव्यों की चर्चा की। उन्होंने छात्रों से कहा कि वे अपने अंदर देशभक्ति, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा जैसे गुणों को विकसित करें और देश के सच्चे नागरिक बनें।



समापन:

कार्यक्रम के समापन पर मिठाई एवं जलपान का वितरण किया गया। सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों ने इस समारोह को सफल बनाने में योगदान दिया। यह आयोजन न केवल मनोरंजक था, बल्कि विद्यार्थियों के भीतर राष्ट्रप्रेम और जिम्मेदारी की भावना को भी जागृत करने वाला रहा।


76वाँ गणतंत्र दिवस समारोह हमारे विद्यालय में अत्यंत प्रेरणादायक और सफल रहा। इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों में राष्ट्रीय भावना, नेतृत्व क्षमता, एवं सांस्कृतिक चेतना का विकास होता है। यह दिन हम सभी के लिए यादगार रहेगा।

Comments

Popular posts from this blog

🌿 हरियालो राजस्थान अभियान – "एक पेड़ माँ के नाम" 🌿🍀🌾

प्रखर राजस्थान 2.0

स्वतंत्रता दिवस -2025🇮🇳🇮🇳