बोर्ड परीक्षा परिणाम कक्षा 12Th 📝📋
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बगड़ राजपूत
रामगढ़, अलवर
दिनांक: 22 मई 2025
कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम – 2025
100% सफलता के साथ गौरवपूर्ण उपलब्धि
हमें यह बताते हुए अत्यंत गर्व और हर्ष हो रहा है कि हमारे विद्यालय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बगड़ राजपूत ने कक्षा 12वीं के कला एवं वाणिज्य वर्ग के बोर्ड परीक्षा परिणाम में 100% सफलता अर्जित की है।
कला वर्ग के उत्कृष्ट विद्यार्थी:
प्रथम स्थान: तन्नू बाई – 95.80%
द्वितीय स्थान: पायल – 90.80%
तृतीय स्थान: हर्ष खंडेलवाल – 88.00%
वाणिज्य वर्ग के उत्कृष्ट विद्यार्थी:
प्रथम स्थान: प्रमोद – 68.60%
द्वितीय स्थान: मोनू – 65.60%
तृतीय स्थान: जितेन्द्र – 65.00%
यह उपलब्धि हमारे विद्यार्थियों की कठिन परिश्रम, शिक्षकों की अटूट निष्ठा एवं अभिभावकों के निरंतर सहयोग का सजीव प्रमाण है।
मैं समस्त विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएँ देती हूँ तथा इस सफलता में सहभागी सभी शिक्षकगण, छात्रगण एवं अभिभावकों का हृदय से आभार प्रकट करती हूँ।
- प्रधानाचार्य
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय
बगड़ राजपूत, रामगढ़, अलवर






Comments
Post a Comment